Homeउत्तर प्रदेशकप्तानगंज राजकीय महाविद्यालय में निकली गई नारी शक्ति पदयात्रा, महिलाओं के सशक्तिकरण...

कप्तानगंज राजकीय महाविद्यालय में निकली गई नारी शक्ति पदयात्रा, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

कप्तानगंज। राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने किया।

पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पूनम, डॉ. अनिल वर्मा तथा डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

पदयात्रा को संबोधित करते हुए डॉ. विद्यावती यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जागरूकता संबंधी नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समानता का संदेश दिया।

महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments