Homeखेलमोहम्मद कैफ ने KKR की रणनीति पर उठाए सवाल, आंद्रे रसेल को...

मोहम्मद कैफ ने KKR की रणनीति पर उठाए सवाल, आंद्रे रसेल को लेकर दिया बड़ा बयान

CSK से हार के बाद केकेआर की प्लानिंग पर सवाल, कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। यह बयान तब आया जब मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रनों से हराया, जिसके बाद टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा।

कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस सीज़न KKR की सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को “पावर कोच” बनाना रही, जबकि उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि रसेल को डगआउट में बैठाकर रखना और नीलामी रणनीति के तहत अन्य फ्रेंचाइज़ियों से दूर रखना प्रभावी नहीं रहा।

कैफ ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आंद्रे रसेल 25 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरन ग्रीन से बेहतर ऑलराउंडर नहीं हैं। उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट की यह रणनीति गलत साबित हुई है।

आईपीएल के इस सीज़न में KKR अब तक पांच मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जिसमें एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

Vedic Dwivedi
Vedic Dwivedi
Founder Member & Chief Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments