Homeभारतअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत दौरे पर, पीएम मोदी...

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस आगामी 21 अप्रैल से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय और उपराष्ट्रपति वेंस की प्रेस सचिव की ओर से साझा की गई है।

यह वेंस का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर अहम चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

वेंस के कार्यक्रम के अनुसार, वह दिल्ली में विभिन्न आधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे जयपुर और आगरा भी जाएंगे। 24 अप्रैल को वे भारत से वॉशिंगटन डीसी लौटेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों को फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी संयुक्त घोषणापत्र में किए गए समझौतों और निर्णयों की समीक्षा का अवसर प्रदान करेगी।

वहीं, वेंस के कार्यालय ने एक अलग बयान में स्पष्ट किया है कि वह 18 से 24 अप्रैल तक इटली और भारत के दौरे पर रहेंगे।

गौरतलब है कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ़ में 90 दिनों की छूट देने की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने इन देशों पर लगने वाले टैरिफ को अस्थायी रूप से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।

इस घटनाक्रम के बीच जेडी वेंस की भारत यात्रा को रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, जो वैश्विक व्यापार और द्विपक्षीय कूटनीति दोनों को नई दिशा दे सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments