Homeखेलपेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल मुकाबला विक्टर एक्सेलसन से

पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल मुकाबला विक्टर एक्सेलसन से

भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की उम्मीदें बुलंद,लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल मुकाबला विक्टर एक्सेलसन से

पेरिस, फ्रांस – पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सेमीफाइनल में जगह बना ली है, और अब उनका मुकाबला डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होने वाला है। इस मैच से भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, क्योंकि लक्ष्य सेन ने अब तक के सफर में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।

22 साल के लक्ष्य सेन ने ग्रुप स्टेज से लेकर क्वार्टर फाइनल तक के सभी मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्वार्टर फाइनल में चाइनीज ताइपे के चाउ तियान चेन के खिलाफ पहले सेट में हार के बाद दोनों सेट में दमदार वापसी कर जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उनका सामना टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन से होगा, जो एक बेहद चुनौतीपूर्ण मुकाबला साबित हो सकता है।

लक्ष्य सेन का विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो यह संतोषजनक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक विक्टर के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है। यह जीत साल 2022 में जर्मन ओपन में आई थी, जहां उन्होंने विक्टर को 21-13, 12-21 और 22-20 से हराया था। वहीं, इस साल मई में सिंगापुर बैडमिंटन ओपन में हुई पिछली भिड़ंत में विक्टर ने लक्ष्य को 21-13, 16-21 और 21-13 से मात दी थी।

लक्ष्य सेन का यह सेमीफाइनल मुकाबला 4 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। भारतीय प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जिसमें वे अपने स्टार खिलाड़ी से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। विक्टर एक्सेलसन ने इस ओलंपिक में अब तक क्वार्टर फाइनल तक खेले सभी मैचों को केवल 2 सेटों में खत्म किया है, जिससे यह मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

भारतीय बैडमिंटन को पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक की उम्मीदें लक्ष्य सेन के बेहतरीन खेल पर टिकी हैं। उनके सेमीफाइनल मुकाबले का परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन लक्ष्य सेन ने अपने प्रदर्शन से भारतीय खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है और उन्हें गर्व का अहसास कराया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments