Homeदेश - विदेशदुल्हन करती रह गई इंतज़ार ,बारात लेकर नहीं आया दूल्हा ! जानें...

दुल्हन करती रह गई इंतज़ार ,बारात लेकर नहीं आया दूल्हा ! जानें क्या है पूरा मामला मामला

हल्दी की रस्म के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद हाथों में मेहंदी लगाई दूल्हन को अपने घर वापस जाना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मैरिज हाल में हल्दी की रस्म के बाद दूल्हे के इंकार से दुल्हन की खुशियां मायूसी में बदल गईं। सज-संवरकर बारात का इंतजार कर रही दुल्हन और उसके परिवार के लोग नाच-गाने में मशगूल थे, लेकिन बारात नहीं पहुंची। जब दूल्हे के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वे शादी करने नहीं आ रहे हैं। इस घटना से हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन को अपने घर वापस लौटना पड़ा।

लड़की का आरोप: लड़के ने मांगा 50 लाख दहेज

लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे वालों ने दहेज में 50 लाख रुपए की मांग की थी। जब इस मांग को पूरा नहीं किया गया, तो उन्होंने शादी तोड़ दी। वहीं, दूल्हे ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि लड़की पक्ष के लोग उसके परिजनों के साथ बदतमीजी कर रहे थे, इसलिए शादी तोड़ी गई। मामला थाने में पहुंचा और पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया।

मध्य प्रदेश की रहने वाली है लड़की

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली आकृति जैन का विवाह झांसी के सुभाषगंज निवासी आचरण जैन के साथ तय हुआ था। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में बने विवाह घर आ गए थे, जहां सुबह से सारी रस्में संपन्न हो चुकी थीं। बारात के इंतजार में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला थाने पहुंच गया।

दुल्हन का बयान

दुल्हन आकृति जैन ने शहर कोतवाली में लिखित शिकायत दी कि दिन में लड़के वालों ने मेरे परिवार से 50 लाख रुपए की मांग की थी। जब मेरे परिवार ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया।

दूल्हे का बयान

दूल्हा आचरण जैन, जो आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने बताया कि उनकी शादी तीन महीने पहले छतरपुर की रहने वाली आकृति जैन के साथ तय हुई थी। शादी वाले दिन लड़की पक्ष के लोग उनके परिवार के साथ बदतमीजी कर रहे थे और शादी की तैयारियों को खराब बता रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें और उनके पिता को बंधक बनाकर मारपीट की और गंदी गालियां दीं। इस वजह से उन्होंने शादी से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग की।

दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है और पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments