महराजगंज: यूपी के महराजगंज जिले की एक अदालत ने पांच साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) विनय कुमार सिंह ने वर्ष 2017 में जिले के गुगली थाना क्षेत्र में पांच साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी प्रीतम गुप्ता को दोषी ठहराया और 10 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

यह घटना 30 नवंबर 2017 को हुई थी, जब प्रीतम गुप्ता ने लड़की को अपने साथ मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया था।
मोतीहारी (बिहार): बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। नाबालिग का सड़ा हुआ शव 24 जून को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फुरसतपुर नदी से बरामद हुआ।
मृतका की पहचान उसके परिजनों ने 29 जून को कपड़े से की, जो करीब 15 दिन पहले घर से गायब हो गई थी। छठी कक्षा की छात्रा के गायब होने के बाद उसकी मां ने नगर थाना में 19 जून को आवेदन देकर तीन नामजद समेत दो अज्ञात व्यक्तियों पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था और थाना से तलाश की गुहार लगाई थी।
शव मिलने के बाद मृतका की मां ने गैंगरेप कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ नगर थाना ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

