Homeपूर्वांचालप्रयागराज में अपना दल (एस) के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर...

प्रयागराज में अपना दल (एस) के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश में हत्या, इलाके में तनाव, पुलिस ने आरोपी से दो पिस्टल की बरामद

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपना दल (एस) से जुड़े नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के आरोपी सर्वेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

सोरांव में आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह

सोरांव इलाके में यह घटना हुई, जहां आपसी रंजिश के चलते इंद्रजीत पटेल के पड़ोसी सर्वेश पटेल ने उसे गोली मार दी। इंद्रजीत पटेल का अपना दल (एस) पार्टी से जुड़ाव था। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में नाराजगी का माहौल बन गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

DCP अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी सर्वेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल इलाके में हालात सामान्य हैं। पुलिस ने इलाके में फोर्स तैनात कर दी है और मामले की जांच जारी है। DCP ने बताया कि इंद्रजीत और सर्वेश के परिवारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था और आज सुबह किसी बात पर कहासुनी के बाद सर्वेश ने इंद्रजीत को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

हत्या की खबर के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। लोगों में घटना को लेकर काफी नाराजगी है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राहत दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल बरामद की हैं और मामले की जांच जारी है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments