Homeपूर्वांचालबस्तीमहिला ने लगाया युवक पर बदसलूकी का आरोप

महिला ने लगाया युवक पर बदसलूकी का आरोप

ग़ौर थाना क्षेत्र के दवा लेने बाज़ार गई महिला के साथ युवक ने की छेड़-छाड़ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

गौर, बस्ती: आज दिनांक 26 जून 2024 को एक महिला ने गौर बाजार में एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, चंद्रावती, पत्नी रामतौल निवासी आमा भुइलापार थाना गौर, जिला बस्ती, ने बताया कि वह दवा लेने के लिए गौर बाजार आई थी। समय करीब बारह बजे जब वह बाजार से घर वापस जाने लगी, तो लव कुश गारमेंट्स दुकान के पास दिलीप पांडे, पुत्र विश्वनाथ पांडे, निवासी ग्राम ढोढरी, उसे देखकर भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगा।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका कारण पूछा, तो दिलीप पांडे ने उसे ग़लत नीयत से दुकान के पीछे खींच लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दिलीप पांडे ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उसकी साड़ी खींचकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागने के बाद, चंद्रावती ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दिलीप पांडे ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसे कुछ नहीं होगा। चंद्रावती ने थानाध्यक्ष से आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जाँच में जुटी: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments