Homeपूर्वांचालबस्तीबदल सकते हैं कप्तानगंज ब्लॉक के प्रमुख भोला निषाद, रामशंकर यादव कर...

बदल सकते हैं कप्तानगंज ब्लॉक के प्रमुख भोला निषाद, रामशंकर यादव कर सकते हैं बड़ा उलट – फेर

कप्तानगंज ब्लॉक के नकली प्रमुखों के खिलाफ़ बीडीसी का भारी विद्रोह, जानें क्या चल रहा है पूरा मामला

कप्तानगंज में बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक न होने से रोषः सौंपा ज्ञापन

विकास प्रक्रिया में घोर उपेक्षा के शिकार हैं बीडीसी-रामशंकर यादव

यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक न होने से रोष का माहौल है।
क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के संरक्षक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष आशीष सोनकर के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपा।
मांग किया कि नियमानुसार प्रति वर्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ चार बैठक करने के साथ ही विकास कार्यो में उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जाय।
खण्ड विकास अधिकारी ने सदस्यों को समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के संरक्षक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशंकर यादव ने कहा कि बीडीसी सदस्यों की घोर उपेक्षा हो रही है। शपथ ग्रहण के बाद उनकी भूमिका को ही नकार दिये जाने की घातक प्रवृत्ति चल रही है। यही कारण है कि बीडीसी सदस्य क्षेत्र के जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।
बताया कि कप्तानगंज ब्लाक में पिछले तीन वर्ष में मात्र दो बैठक हुई जबकि नियमानुसार प्रति वर्ष चार बैठक होनी चाहिये और बीडीसी सदस्यों की विकास कार्यो में राय ली जानी चाहिये। उन्होने मांग किया कि तत्काल प्रभाव से बैठक बुलायी जाय और बीडीसी सदस्यों को उनका अधिकार दिया जाय। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशंकर यादव ने कहा कि कप्तानगंज विकास खण्ड में पूरी तरह से मनमानी हो रही है और चंद ठेकेदार समूचे विकास प्रक्रिया पर भारी पड़ रहे हैं। बीडीसी सदस्य स्वंय को ठगा सा महसूस कर रहे हैं यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से गोपी निषाद, शिव कुमार निषाद, शिल्पा यादव, चन्द्रदेव सिंह, रीमा पाण्डेय, शिव प्रसाद चौधरी, जैसराम चौधरी, सूर्य नरायन, राजकुमार वर्मा, दिनेश कुमार यादव, सरोज सिंह, शेषनाथ यादव के साथ ही 32 बी.डी.सी. सदस्य शामिल रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments