अयोध्या 9 अप्रैल।
नगर निगम प्रांगण में शहीद भगतसिंह पार्क को नवनिर्मित पार्क में भगतसिंह की प्रतिमा के स्थल निर्धारण करने के संबंध में विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने निरीक्षण किया।
निरीक्षणकर्ताओं ने शहीद आजम भगतसिंह की प्रतिमा के लिए प्रमुख प्रवेश मार्ग के सामने लगाए जाने का निर्धारण किया।यह सुनिश्चित करने का आश्वासन मांगा के वैचारिक मतभेदों वाली किसी भी प्रतिमा को भगतसिंह के साथ न लगाया जाय जिससे उपस्थित मेयर,नगर निगम के अधिकारी गण और कार्यदाई संस्था अधिकारियों ने सहमत जताई।
उक्त अधिकारियों मौजूदा प्रतिमा को सुरक्षित और सम्मान के साथ रखने का आश्वासन दिया।
वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम प्रांगण में शहीद भगतसिंह पार्क में स्थिति शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को वहां से नगर निगम द्वारा हटाने के शंकाओं पर शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयर सत्यभान सिंह जनवादी, शहीद शोध संस्थान के प्रबंधक निदेशक सूर्यकांत पांडेय,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉम अशोक यादव,माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद,ट्रस्ट के रामजी तिवारी,महावीर पाल पहुंचकर भगतसिंह पार्क और प्रतिमा का निरीक्षण किया साथ में मेयर गिरीशचंद्र तिवारी, अपर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया।उसके नगर निगम मेयर और अधिकारियों के साथ वार्ता किया गया।वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि पार्क की खोदाई करके संस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहे है जिससे भगतसिंह की प्रतिमा वहां से स्थानांतरित कर रहे है।इसलिए हम लोगों ने अपने पुरोधा की प्रतिमा पार्क के ठीक सामने फ्रंट पर लगाया जाय।इस बात पर नगर निगम प्रशासन मेयर सहित सभी लोगों ने सहमति जताया।
भगत सिंह की प्रतिमा नवनिर्मित पार्क के मुख्य द्वार पर लगाने पर बनी सहमति
RELATED ARTICLES

