बस्ती। बस्ती पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अभय देव शुक्ला की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभय देव शुक्ला को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।
इस संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 299, 256(2) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभय देव शुक्ला पुत्र स्वर्गीय सूर्य प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम थरौली, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, उपनिरीक्षक देवब्रत शर्मा, उपनिरीक्षक बृषकेतु सिंह तथा कांस्टेबल पंकज और प्रमोद सिंह यादव शामिल रहे।

