Homeउत्तर प्रदेशराजकीय महाविद्यालय, पचवस में रोवर्स–रेंजर्स शिविर का किया गया शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय, पचवस में रोवर्स–रेंजर्स शिविर का किया गया शुभारंभ

बस्ती, 16 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय, पचवस में आज रोवर्स–रेंजर्स शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना का प्रेरक माहौल देखा गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विशाल श्रीवास्तव ने उद्घाटन समारोह में कहा कि रोवर्स–रेंजर्स गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यवहारिक होता है और कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने (Survival) की तकनीकें सिखाता है।

रोवर्स–रेंजर्स प्रभारी डॉ0 विजय कुमार ने कहा कि शिविर युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे प्रशिक्षण में पूरी तत्परता और उत्साह के साथ भाग लें।

कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर (DOC) श्री प्रताप शंकर पांडेय और ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट (TCS) श्री विजय कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि रोवर्स–रेंजर्स आंदोलन युवाओं में सामाजिक सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करता है।

प्राध्यापक श्री मोहित सोनी ने भी कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और सहयोग भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर में प्रतिभागियों को अनुशासनात्मक अभ्यास, नेतृत्व विकास, टीम निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक श्री छत्रधारी, एवं सहयोगी सदस्य अम्बिका और अमरनाथ ने शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शिविर गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया, जिससे महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरक वातावरण बना रहा।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments