Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक विद्यालय मरहा में सजे आधुनिक खेल उपकरण, बाल वाटिका बना आकर्षण...

प्राथमिक विद्यालय मरहा में सजे आधुनिक खेल उपकरण, बाल वाटिका बना आकर्षण का केंद्र

विकासखंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मरहा स्थित प्राथमिक विद्यालय मरहा में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक आउटडोर खेल उपकरणों की स्थापना से विद्यालय में नया उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। इस पहल ने न केवल बच्चों के लिए आनंदमय वातावरण तैयार किया है, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को भी अधिक रोचक, जीवंत और प्रभावी बना दिया है।

गौरतलब है कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के तहत 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए फाउंडेशनल स्टेज को मजबूत करने के उद्देश्य से ECCE कार्यक्रम लागू किया गया है। इसी क्रम में विद्यालय की बाल वाटिका को और सुदृढ़ करते हुए लहरदार फिसलपट्टी (वेव स्लाइड), मेहराब झूला (आर्च स्विंग), सी-सॉ (डोलक झूला), रॉकेट बोट झूला तथा मेरी-गो-राउंड जैसे आकर्षक खेल उपकरण लगाए गए हैं। ये उपकरण बच्चों के शारीरिक विकास, संतुलन, सामाजिक सहभागिता, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत स्तर पर पहले भी सीमित संसाधनों से बाल वाटिका की शुरुआत की गई थी, जिसे अब शिक्षा विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन से और अधिक विकसित व समृद्ध बनाया गया है। विद्यालय में रंगीन कक्षाएं, गतिविधि-आधारित शिक्षण सामग्री, लर्निंग कॉर्नर, स्वच्छता एवं पोषण पर विशेष ध्यान और सुरक्षित खेल वातावरण तैयार किया गया है।

विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी, बस्ती, मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती तथा खंड शिक्षा अधिकारी, बस्ती सदर सहित समस्त शिक्षा विभागीय अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव साबित होगी तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मरहा के ग्राम प्रधान लालता प्रसाद यादव, प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सहाय, शिक्षिका संगीता यादव व सुषमा सिंह तथा राम सुंदर सिंह, संगीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments