Homeउत्तर प्रदेशजेईई मेन्स 2026 की परीक्षा में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने...

जेईई मेन्स 2026 की परीक्षा में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बस्ती। JEE – Main जनवरी 2026 के घोषित परिणामों में जनपद बस्ती के उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र विशाल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इसी क्रम में शिवांश मिश्रा ने 94.42 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अनुज मिश्रा और सर्वन पाल ने 86-86 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी सफल विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ला एवं प्रबंधक निदेशक विनय शुक्ला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यार्थियों की इस सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद में खुशी का वातावरण है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments