बस्ती। 9 फरवरी।
आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशा एवं आशा संगिनियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आंशिक धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
मांग पत्र में न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये प्रति माह किए जाने, प्रोत्साहन राशि को अनिश्चितता से मुक्त किए जाने, सेवा निवृत्ति पर पेंशन सहित अन्य लाभ दिए जाने, मौसम के अनुकूल वर्दी उपलब्ध कराने तथा योग्यता के आधार पर एएनएम पद पर प्रोन्नति दिए जाने की मांग शामिल रही।
कार्यक्रम में शिवाजी शुक्ल, दुर्गेश नंदिनी, पूनम तिवारी, अर्चना, विजय लक्ष्मी, शकुंतला, मीना देवी, उषा देवी, वाहिदुन्निशा, प्रीति राव, मालती मौर्य, शालू गौड़, बदरुन्निसा, संजू पांडेय, शीला देवी, दुर्गावती, मोना मिश्रा, अनीता, संगीता, वीना सिंह एवं सामवन्ती देवी शामिल रहीं

