गोटवा। एम ओ एम प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज, गोटवा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में शानदार उपलब्धि हासिल की।
बालक वर्ग में कक्षा 5 के छात्र आदर्श चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कक्षा 6 की छात्रा निधि यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों में आकृति यादव, जोया फातिमा, सुप्रिया, नैना, अन्नया यादव, मुस्कान, पायल चौधरी, अनमोल, पलक यादव, निखिल यादव, आदर्श, आयुष, सुहानी गुप्ता, आरूष और नितेश शामिल रहे। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम कर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

