Homeउत्तर प्रदेशपुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय पुलिस...

पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया बस्ती पुलिस का गौरव

बस्ती। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर बस्ती पुलिस का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

लखीमपुर खीरी जनपद की निवासी और 2019 बैच की महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने वर्ष 2024-25 में असम में आयोजित 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2025-26 में शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10वीं अखिल भारतीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को पराजित कर एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि उनकी सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस अधिकारियों ने इसे बस्ती पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments