Homeपूर्वांचालउत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में...

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में मो. सलीम चुने गए निर्विरोध संगठन मंत्री

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन मंत्री पद पर मो. सलीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह प्रक्रिया रविवार 11 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।

निर्धारित समय सीमा तक संगठन मंत्री पद के लिए केवल मो. सलीम का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण चुनाव अधिकारी राम सहाय यादव, सुधीर शर्मा और शिव कुमार यादव ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन की घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मो. सलीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सफाई कर्मियों के अधिकारों और हितों की प्रभावी पैरवी की जाएगी।

अधिवेशन स्थल पर मौजूद सफाई कर्मी बलराम यादव, शिवा भाई, पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि मो. सलीम के निर्विरोध चयन से संगठन में सकारात्मक संदेश गया है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन मंत्री के रूप में मो. सलीम कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments