Homeउत्तर प्रदेशकाकोरी एक्शन के अमर शहीदों की शहादत दिवस पर सुल्तानपुर में...

काकोरी एक्शन के अमर शहीदों की शहादत दिवस पर सुल्तानपुर में शहीदों को दी गई क्रांतिकारी सलामी

सुल्तानपुर। काकोरी एक्शन के अमर शहीदों की शहादत दिवस पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। शहर स्थित पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्थापित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने काकोरी एक्शन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और चंद्रशेखर आज़ाद जैसे क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ साहसिक संघर्ष कर देश को आज़ादी की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि काकोरी के शहीदों का बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में SFI और DYFI नेताओं ने शिक्षा के निजीकरण, बेरोजगारी और युवाओं के अधिकारों पर चिंता जताते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब सभी को समान शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और सामाजिक न्याय मिलेगा।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments