Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर NAY के अध्यक्ष व...

बस्ती में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर NAY के अध्यक्ष व समाजसेवी भावेष पाण्डेय ने दी प्रेरणा

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी भावेष पाण्डेय ने बस्ती के गांवगोड़िया के प्राथमिक विद्यालय में स्व. श्रीमती रुंधावती पाण्डेय एवं स्व. श्री जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को विविध पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

भावेष पाण्डेय ने कहा कि उनकी माता जी एक समर्पित शिक्षिका थीं और समाज सेवा के प्रति उनका मार्गदर्शन आज भी प्रेरणा बना हुआ है। वे सदैव विद्यार्थियों की उन्नति के लिए तत्पर रहीं। वहीं, उनके पिता का सहयोग और आशीर्वाद जीवनभर सामाजिक कार्यों की ऊर्जा का स्रोत रहा है।

बच्चों के साथ समय बिता कर उनके उपयोग की वस्तुएं उन्हें देकर मन को आत्म संतोष मिलता है, और मुझे ऐसा महसूस होता है कि माता पिता जी जहां भी होंगे उन्हें यह देखकर अच्छा लगता होगा।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments