Homeउत्तर प्रदेशगोरक्ष प्रांत में ABVP ने की अहम नियुक्तियाँ, बृज भूषण उपाध्याय को...

गोरक्ष प्रांत में ABVP ने की अहम नियुक्तियाँ, बृज भूषण उपाध्याय को मिला प्रांत सहमंत्री का दायित्व

बस्ती, 17 नवंबर 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के गोरक्ष प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन में संगठन विस्तार और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अधिवेशन में ठोठिया खुर्द, रूधौली विधानसभा क्षेत्र के बृज भूषण उपाध्याय को प्रांत सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया।

बृज भूषण उपाध्याय का परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से सक्रिय रूप से रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। नवनियुक्त प्रांत सहमंत्री ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए राष्ट्रवादी विचारधारा, शिक्षार्थी हितों और संगठन की कार्यप्रणाली को हर स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प है।

अधिवेशन में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गईं। डॉ. आनंद बिहारी सिंह को प्रांत मेडिविजन प्रमुख, अखिलेश सिंह को प्रांत फार्मा विजन संयोजक, और आशुतोष पांडेय (नगर मंत्री, बस्ती सदर), शिखर सिंह एवं विशाल कशौधन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा, स्निग्धा को प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक और अमरेंद्र पांडेय को प्रांत SFD सह संयोजक बनाया गया।

इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। मीडिया संयोजक मारुत पांडेय, विभाग संगठन मंत्री आकाश गौड़, अंकित मिश्रा, विकास कशौधन, विकास त्रिपाठी, अंकित, शुभेंदु और गणेश समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

अधिवेशन के माध्यम से संगठन ने न केवल अपने कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई, बल्कि विद्यार्थियों के हित और संगठनात्मक मजबूती को भी नई दिशा देने का संदेश दिया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments