Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर कम होने से आक्रोशित है युवा,...

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर कम होने से आक्रोशित है युवा, जनौस की स्थापना दिवस पर बोले कामरेड शेषमणि

बस्ती। 05 नवंबर। भारत की जनवादी नौजवान सभा (जनौस) ने लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर स्थापना दिवस जनौस के झंडे को फहरा कर, भगत सिंह के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया।, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए संघर्ष के रूप मेंआयोजित किया गया।
जनौस के जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद ने झंडा फहराते हुए कहा कि भगत सिंह के द्वारा 1926 में स्थापित नौजवान भारत सभा ही वह सोच थी जिसके आधार पर युवाओं के अपने सवालों पर संगठित हो कर संघर्ष करने वाले युवाओं के संगठन बने ।क्रमिक विकास के क्रम में तीन नवंबर 1980 को कुछ हजार नौजवानों की सदस्यता के साथ भारत की जनवादी नौजवान सभा का सफर शुरू हुआ। आज हमें गर्व है कि सफेद झंडे पर लाल रंग का पांच कोना तारा वाला संगठन डी वाई एफ आई भारत का स्वतंत्र, सबसे बड़ा युवाओं का संगठन है। अब यह दायित्व हमारा है कि युवाओं को संगठन से जोड़े।
संगठन के मंत्री नवनीत यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने शिक्षा, रोजगार और स्वस्औथये के सवालों पर गंभीरता से विमर्श चला कर आपसी भेदभाव घृणा आदि को डर किनार करना होगा
माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि ने कहा कि देश भर में युवा शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर कम होने से आक्रोशित है, अलग अलग कारणों से आंदोलन में है, सरकारों को उनके सवालो को हल करना ही होगा।
पुष्पांजलि के पश्चात गोष्ठी को नवनीत यादव,ओमेंद्र,संतोष कुमार यादव,राकेश,साधु ,पूनम,सोना देवी,शंकर दास,सुरेश कुमार ने संबोधित किया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments