Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित...

मिशन शक्ति के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

कप्तानगंज (बस्ती)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आर्येन्दु द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना हर छात्र-छात्रा का कर्तव्य है। प्रतिदिन एक घंटा योग, व्यायाम या टहलने के लिए निकालना चाहिए। आधुनिक जीवनशैली के कारण लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण स्वास्थ्य जागरूकता की कमी है।”

शिविर के दौरान डा. सुनीता चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने खान-पान की आदतों में सुधार करना चाहिए। उन्होंने फास्ट फूड के स्थान पर मोटा अनाज, फल, दूध और हरी सब्ज़ियों को आहार में शामिल करने की सलाह दी ताकि खून की कमी और अन्य बीमारियों से बचाव किया जा सके।

इस मौके पर डा. सुनीता चौधरी, डा. श्वेता सिंह, प्रमोद कुमार यादव और ज्योत्सना गौतम ने 53 छात्राओं और 15 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत सभी को आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, जिनमें कैल्शियम, आयरन और पेट संबंधी दवाएं प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम की संयोजक एवं मिशन शक्ति प्रभारी डा. विद्यावती यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज की स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ा रही है। ‘प्रथम सुख निरोगी काया’ का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है।”

इस अवसर पर वीरेंद्र प्रसाद, डा. प्रदीप कुमार सिंह, विपिन शर्मा, सुभाष, विजय, सुचेता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments