जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) की एमए हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री पूनम भाटी नकल करते हुए पकड़ी गईं। परीक्षा हॉल में ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक ने उन्हें मोबाइल फोन से नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
परीक्षा नियंत्रक कक्ष में रिपोर्ट किए जाने के बाद फ्लाइंग टीम भी मौके पर पहुंची और पूनम भाटी समेत एक अन्य छात्रा के खिलाफ नकल की शिकायत दर्ज की। इस घटना के बाद NSUI ने तत्काल पूनम भाटी को पद से हटाने की मांग की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं।

