Homeउत्तर प्रदेशबस्ती: सेक्स रैकेट का मुख्य सरगना पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

बस्ती: सेक्स रैकेट का मुख्य सरगना पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के चाँदमारी डमरुआ के पास पुलिस और भानु प्रताप के बीच मुठभेड़ हुई। भानु प्रताप पर लड़कियों की तस्करी और जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाहर से खंडहर दिखने वाले एक पुराने होटल के अंदर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। होटल के भीतर लक्जरी सुविधाएं उपलब्ध थीं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग लड़कियों का आना-जाना साफ दिखाई दिया है।

कुछ दिन पहले पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली थी। इस बार गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई, इसी दौरान भानु प्रताप ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी मौके पर पहुंचे। घायल भानु प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस नेटवर्क की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी। होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार और तस्करी के इस मामले का खुलासा जिले की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments