HomeUncategorizedबस्ती: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली अधिकारियों की कुर्सी

बस्ती: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली अधिकारियों की कुर्सी

बस्ती। जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव प्रदान किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ का विकास करना है।

गौर: छात्रा बनी प्रधानाध्यापक

सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में कक्षा आठ की छात्रा शिल्पा को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने शिल्पा को विद्यालय के प्रशासनिक और शिक्षण कार्यों की जानकारी दी। शिल्पा ने विद्यालय संचालन का निरीक्षण किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में भय को दूर कर आत्मविश्वास जगाते हैं। मौके पर नीतीश, राजपती, अवंतिका उपाध्याय, अखतरुन निशा, आंचल पाल, अनुपम पांडेय सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।

बनकटी: छात्रा बनी खंड शिक्षा अधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा शिवानी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया। बीईओ अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन में शिवानी ने कार्यालय की पंजिका का निरीक्षण किया और शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे स्वाध्याय के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीमा पांडेय, श्वेता, निविदिता, आशा, शोनी, लक्ष्मी, हाशीम, वंदना सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

सल्टौआ: छात्रा बनी बीडीओ

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कविता मौर्या को सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड का एक दिन का बीडीओ बनाया गया। कविता ने ग्राम पंचायत आमा तृतीय की महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। मौके पर एडीओ समाज कल्याण रोहित चौधरी ने कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। इस अवसर पर बीडीओ अनिल कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बभनान: छात्रा बनी बीईओ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा सविता वर्मा को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सविता ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और वह भविष्य में शिक्षा व प्रशासन के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments