Homeलेखरेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम जारी...

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम जारी किया

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (स्नातक) ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भारतीय रेलवे में 8,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा का परिणाम आरआरबी ने अपनी आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच हुई थी। लाखों उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया, लेकिन केवल 2,177 अभ्यर्थी अगले चरण यानी सीबीटी-2 परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। आरआरबी ने सूचित किया है कि सीबीटी-2 परीक्षा की संभावित तिथि 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

श्रेणीवार कटऑफ अंक

आरआरबी जम्मू-श्रीनगर ने आरआरबी कोलकाता के लिए सीईएन संख्या 05/2024 के तहत एनटीपीसी (स्नातक) परीक्षा के विभिन्न पदों का कटऑफ मेरिट इंडेक्स भी जारी किया है।
• श्रेणी संख्या 1: अनारक्षित – 76.66, एससी – 70.40, एसटी – 65.96, ओबीसी – 73.62, ईडब्ल्यूएस – 73.43, ईएसएम – 43.86, आर-VI – 38.52, आर-LD – 48.88
• श्रेणी संख्या 2: अनारक्षित – 82.65, एससी – 73.31, एसटी – 64.93, ओबीसी – 75.05, ईडब्ल्यूएस – 75.80, ईएसएम – 40.43
• श्रेणी संख्या 3: अनारक्षित – 72.86, एससी – 65.96, एसटी – 59.69, ओबीसी – 68.67, ईडब्ल्यूएस – 67.33, ईएसएम – 28.68
• श्रेणी संख्या 4: अनारक्षित – 76.34, एससी – 67.33, ओबीसी – 72.24
• श्रेणी संख्या 5: अनारक्षित – 72.26, एससी – 68.75, एसटी – 58.27, ओबीसी – 69.28, ईडब्ल्यूएस – 66.64, ईएसएम – 34.75, आर-LD – 42.15

ऐसे करें परिणाम चेक
1. अभ्यर्थी अपनी रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर सीईएन 05/2024 या सीईएन 06/2024 के तहत स्नातक पदों के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की पीडीएफ डाउनलोड करें और रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
4. व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि सीबीटी-2 के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विसंगति या कदाचार की पुष्टि होने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments