Homeउत्तर प्रदेशरामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज में हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम

रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज में हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम

कप्तानगंज (बस्ती), 12 सितंबर। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज में शुक्रवार को अविष्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में युवा उद्यमिता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना जागृत करना, विचारों को व्यवसाय की संभावना के रूप में विकसित करने की जानकारी देना और युवाओं को आर्थिक व रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था।

इस अवसर पर अविष्कार फाउंडेशन से आए श्री विश्वनाथ शुक्ल ने उद्यमिता के मूल सिद्धांतों, व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, बाजार अनुसंधान और वित्तपोषण के विभिन्न स्रोतों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को छोटे-छोटे समूहों में बांटकर सृजनात्मक व्यवसाय प्रस्ताव तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने विचार और प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बेरोजगारी की समस्या को कम करने, स्वरोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

समापन अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र प्रसाद, डॉ. पूनम, डॉ. विद्यावती यादव, डॉ. अनिल कुमार, विपिन शर्मा, विजय और सुभाष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments