गडहा गौतम। शुक्रवार को बीआरएस एकेडमी में गायत्री शक्तिपीठ का मंगलमय आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य साक्षी सिंह एवं प्रबंधक रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामूहिक प्रार्थना की। गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र के महत्व, नैतिक मूल्यों और संस्कारयुक्त शिक्षा की दिशा में प्रेरक संदेश दिया।
प्रधानाचार्य साक्षी सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

