गढ़ा गौतम, कप्तानगंज (बस्ती)। बी.आर.एस. एकेडमी, मेन रोड गढ़ा गौतम के 21 बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में आयुषी सिंह, मिथिलेश, मधु, खुशी, प्रिया मोर्य, गुड़िया गुप्ता, संध्या, खुशी, रोशनी पांडे, निलेश, अभय तिवारी, रितेश तिवारी, हरिओम, अर्जुन पांडे और प्रिंस शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार की ओर से आए मुख्य अतिथि पारसनाथ और रामनाथ विश्वकर्मा ने बच्चों को सर्टिफिकेट, अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य साक्षी सिंह, बबीता सिंह, अवंतिका सिंह, सोनाली, संध्या, रजनी, संगम, विश्वजीत वर्मा, सी.पी.वाई. सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

