Homeउत्तर प्रदेशबस्ती के नगर बाजार में मदरसे के बच्चों ने तिरंगे संग निकली...

बस्ती के नगर बाजार में मदरसे के बच्चों ने तिरंगे संग निकली यात्रा

नगर बाजार (बस्ती)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार स्थित नगर मदरसे के बच्चों ने मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। सुबह से ही मदरसे के प्रांगण में छोटे-बड़े छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा, सिर पर रंग-बिरंगी टोपियां और तिरंगे की पट्टियां उनकी देशभक्ति का जोश बयां कर रही थीं। यात्रा का शुभारंभ मदरसे के प्रधानाचार्य फैज़ मुहम्मद की अगुवाई में हुआ। इस दौरान कारी नूर आलम, नियाज़ अहमद, शाबान अली, खलीक अहमद, शमशुल हुदा नूरानी, मोहम्मद अहमद, सिराज आलम, मोहम्मद वसीम, मेराज अहमद, सुल्तान मोहम्मद, नईम मोहम्मद, कलीम मोहम्मद, शाहिद मोहम्मद और जरार अहमद सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जैसे ही तिरंगा यात्रा नगर की गलियों से गुज़री, ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे गूंज उठे। आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नज़र आए।

प्रधानाचार्य फैज़ मुहम्मद ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति समर्पण और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया और मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments