Homeउत्तर प्रदेशरामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम...

रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

कप्तानगंज( बस्ती )रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के “एक पेड़ मां के नाम 2.0 ” के अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आम, जामुन ,अमलतास, अमरुद ,अनार इत्यादि के पौधे लगाए गए ।प्राचार्य डॉ आर्येन्दु द्विवेदी ने सर्वप्रथम अनार का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। महाविद्यालय के प्राध्यापक वीरेंद्र प्रसाद,डॉक्टर विद्यावती यादव, डॉक्टर प्रदीप सिंह तथा अन्य छात्र -छात्राओं ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण के महत्व पर एक परिचर्चा हुई जिसमें प्राचार्य डॉक्टर आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संकट उत्पन्न हो गया है। वृक्षारोपण द्वारा इस संकट को कम कर सकते हैं प्रकृति सन्तुलन के लिए 33% वन होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है ।आज जलवायु हवा,जल,स्थलीय, मृदा ,ध्वनि, रेडियोधर्मी प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है ।स्वच्छ हवा ,स्वच्छ जल के बिना अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम अधिकारी वृक्षारोपण डॉक्टर विद्यावती यादव ने पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया ।वीरेंद्र प्रसाद ने प्रकृति के महत्व तथा डाक्टर प्रदीप सिंह ने संचालन किया। इस अवसर पर डॉक्टर आयेंन्दु द्विवेदी, वीरेंद्र प्रसाद,डॉक्टर विद्यावती यादव ,डॉक्टर प्रदीप सिंह, ज्ञानेंद्र ,दीप प्रताप सिंह, विजय कुमार, सुभाष,तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित थे ।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments