Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी राइफल से मारी खुद को गोली

वाराणसी में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी राइफल से मारी खुद को गोली

वाराणसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां EOW (आर्थिक अपराध शाखा) के रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया।

रिटायर्ड इंस्पेक्टर गले के कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था और उनकी जिंदगी अब केवल पेन किलर के सहारे चल रही थी। इसी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

गोली लगने से इंस्पेक्टर आरके सिंह का सिर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से उनकी लाइसेंसी रायफल भी जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments