HomeUncategorizedजर्जर बिजली पोल गिरने से घायल ई-रिक्शा चालक का हाल जानने पहुँची...

जर्जर बिजली पोल गिरने से घायल ई-रिक्शा चालक का हाल जानने पहुँची यूनियन टीम, मुआवजे की माँग को लेकर विद्युत विभाग को दिया अल्टीमेटम

यदि निर्धारित समय सीमा में मुआवजा नहीं दिया गया, तो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बस्ती जनपद के मालवीय रोड स्थित पीएमसी अस्पताल के पास सोमवार को हुए एक हादसे ने बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोल दी। क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल गिर जाने से ई-रिक्शा चालक मो. इलियास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक यूनियन के संयोजक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में संयोजन समिति के सदस्यों ने घायल चालक के गांव मैनेहिया पहुँचकर उसका हालचाल लिया।

यूनियन संयोजक संतोष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित चालक मो. इलियास ने उन्हें जानकारी दी कि कई दिनों से विद्युत पोल जर्जर स्थिति में था, लेकिन विभाग की ओर से उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। “संयोग अच्छा था कि हादसे के वक्त रिक्शे में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। मेरी भी जान बाल-बाल बची,” इलियास ने बताया।

समिति सदस्य वसीम अंसारी ने कहा कि मो. इलियास के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और पैर भी जख्मी हुए हैं। उनका ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। “इलियास का परिवार इसी रिक्शे की आमदनी पर निर्भर है, ऐसे में अब वे आर्थिक संकट में हैं,” उन्होंने कहा।

समिति सदस्य नवनीत यादव ने बताया कि यूनियन ने पुलिस और बिजली विभाग को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, इलाज का खर्च, रिक्शा की मरम्मत और रोज़गार ठप होने के एवज़ में कुल ₹39,000 की मुआवजे की माँग की है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मुआवजा नहीं दिया गया, तो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने मो. इलियास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनके साथ गांव मैनेहिया पहुँचने वालों में पिंटू पाल, श्रवण कुमार यादव और रामकेश भी शामिल रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments