Homeउत्तर प्रदेशबस्ती: सुराल के लोगों को बुलाकर भाई और उसकी पत्नी की घर...

बस्ती: सुराल के लोगों को बुलाकर भाई और उसकी पत्नी की घर में घुसकर की बेरहमी से पिटाई, ग्रामीणों की मदद से बची जान

बस्ती, 19 जून 2025 —

जनपद बस्ती के थाना वॉल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत भथरीनवां गांव में सरकारी गल्ले की दुकान को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित अजय कुमार पुत्र सीताराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब उन्होंने अपने नाम की सरकारी दुकान को अपने भाई अमरेन्द्र यादव से वापस मांगने की कोशिश की, तो मामला बेकाबू हो गया।

अजय कुमार का आरोप है कि 18 जून की रात करीब 10 बजे, अमरेन्द्र यादव ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए अजय कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने आई अजय कुमार की पत्नी को भी लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे किसी तरह पीड़ित परिवार की जान बच सकी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments