Homeपूर्वांचालबस्तीगाजा - फिलिस्तीन Zenocide को लेकर बस्ती में माकपा ने सौंपा राष्ट्रपति...

गाजा – फिलिस्तीन Zenocide को लेकर बस्ती में माकपा ने सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती। 17 जून । बाम दलो के आवाहन पर गाजा में नरसंहार रोके जाने इजरायल को युद्ध अपराधी घोषित किए जाने , फिलिस्तीन के साथ एक जुटता प्रदर्शित करने के देशव्यापी अभियान के क्रम में जनपद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सहित नागरिक संगठनों के नेता ,पदाधिकारियों ने ने न्याय मार्ग से जुलूस निकाल कर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

   फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिवस के क्रम में माकपा नेता कामरेड के के तिवारी ,भाकपा नेता अशर्फी लाल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने लोहिया मार्केट स्थित सीटू कार्यालय से फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर के साथ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से मांगपत्र राष्ट्रपति को भेजा। मांग पत्र में केंद्र सरकार को इजरायल की निंदा करने ,गाजा,फिलिस्तीन में नरसंहार के लिए इजरायल अमेरिका गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराने ,परंपरागत विदेश नीति के तहत फिलिस्तीन के साथ खड़े होने का निर्देश देने की मांग किया। इसके साथ ही गाजा में राहत सामग्री भेजे जाने ,ईरान पर एक तरफा हमले के जिम्मेदार इजरायल से सैन्य और सुरक्षा के समझौते को रद्द करने ,संयुक्त राष्ट्र संघ में इजरायल को जिम्मेदार ठहराए जाने के लिए प्रयास किए जाने की मांग किया गया

 जुलूस में माकपा के शेष मणि, भाकपा के राम दयाल, सत्यराम,राम कृपाल,गंगाराम सोनकर, बिफई, राम सुरेमन,राम जी,एडवा की उर्मिला चौधरी,सोनी,अनीता, कुसुम,निर्मला देवी,पूनम,शकुंतला देवी,ममता,मिड डे मील के ध्रुव चंद,राम रति,शांति,इसलवाती जनौस के शिव चरण निषाद,नवनीत यादव,गीतांजलि, खेतमजदूर के राम अचल,मुन्नी देवी,केशव राम,किसान सभा के राम कारण,फैयाज अहमद,आशा कर्मचारी यूनियन की चंद्रावती,फूल तारा,गुड़िया, ज्ञान मति,सहित लक्ष्मण,निर्मला देवी,सुरेश कुमार वसीम,अमरेंद्र कुमार,राम शंकर,अनुपम आदि दर्जनों शामिल रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments