बस्ती, 13 जून 2025
जनपद बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की सुरक्षा को लेकर उसके मायके पक्ष ने गंभीर आशंका जाहिर की है। पीड़िता के भाई प्रदीप वर्मा ने थाने पर शिकायत देकर बताया कि उसकी छोटी बहन का विवाह चेतरा गांव हुआ था।
प्रदीप के अनुसार, हाल ही में बहन ने फोन कर जानकारी दी कि उसका पति व उसके परिवार के लोग उसके साथ लगातार मारपीट करते हैं और मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है। इसके बाद से परिजनों का बहन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे उसके परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।
प्रार्थी ने पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और उसकी बहन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही यदि बहन के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पति व उसके परिवार की होगी।
पैकोलिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

