Homeभारतप्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से...

प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से लगाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ध्वज लेकर छलांग

कौन है अनामिका शर्मा जिसने बैंकॉक के आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से 'ऑपरेशन सिंदूर' का ध्वज लेकर लगाई छलांग

बैंकॉक/प्रयागराज, 5 जून — देश ने जब भी कभी अपने नागरिकों के एकजुट होने की मांग की, संपूर्ण राष्ट्र एक जुट हो गया और देश शीघ्र ही आपात परिस्थिति से सफलता से बाहर आ गया। हमारी एक जुटता उन सभी मान्यताओं को तोड़ देती है जो हमारे बारे में दुनिया बना रखती है। हाल ही में आतंकवादियों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में यात्रियों पर कायराना हमला कर मानवता को शर्मसार करने के बाद भारत ने निर्णायक जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि उसे युद्धविराम की भीख मांगनी पड़ी।

आज जब पूरा देश अपनी सेना के समर्थन में खड़ा है, उस समय देश की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। प्रयागराज की साहसी बेटी अनामिका शर्मा ने आज ऐसा साहसिक कार्य किया, जिसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारत की बेटी, देश की सबसे कम उम्र USPA-D लाइसेंस होल्डर और भारत की अकेली महिला स्काइडाइविंग प्रशिक्षक के स्काई डाईवर का खिताब अपने नाम दर्ज कराने वाली अनामिका शर्मा ने बैंकॉक के आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ध्वज लेकर छलांग लगाई।

इस देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि भारत की नारी शक्ति अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, वह अब देश की रक्षा और सम्मान में आकाश की ऊँचाइयों तक जा पहुँची है। अनामिका ने विदेशी धरती पर भारतीय साहस और संकल्प का जो परिचय दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाएगा।

अनामिका ने अपनी इस छलांग को भारतीय सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए कड़े निर्णयों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह भारत की अस्मिता, एकता और संकल्प का प्रतीक है। मेरी यह छलांग उन वीर जवानों को समर्पित है जो सीमा पर हमारे लिए जान की बाजी लगा रहे हैं।”

अनामिका, जो पहले भी महाकुंभ 2025 के अवसर पर बैंकॉक के आकाश से “सर्व सिद्धि प्रदः कुंभ” का झंडा लेकर दुनिया को कुंभ में आमंत्रित कर चुकी हैं, अब एक बार फिर भारत की सांस्कृतिक और सैनिक शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रेरित अनामिका कहती हैं, “मुझे अपने प्रदेश और अपने मुख्यमंत्री पर गर्व है। आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ विकास के पथ पर है, बल्कि युवाओं को नई दिशा भी दे रहा है।”

उनकी इस साहसी पहल को लेकर सोशल मीडिया में भरपूर सराहना मिल रही है। हर कोई अनामिका के जज्बे को सलाम कर रहा है। आज अनामिका शर्मा सिर्फ एक स्काइडाइवर नहीं, बल्कि भारत की नारी शक्ति का सजीव उदाहरण बन चुकी हैं।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments