Homeप्रदेशहेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी कोर्ट ने किया दोषी करार

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी कोर्ट ने किया दोषी करार

मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए एक अहम फैसले में उन्हें और उनके भाई मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया

मऊ: मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शनिवार को मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए एक अहम फैसले में उन्हें और उनके भाई मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए, जिसके बाद उन्हें दोषी घोषित किया गया। अब्बास अंसारी पर यह मामला 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक भड़काऊ भाषण को लेकर दर्ज हुआ था।

अब्बास अंसारी वर्तमान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक हैं, जो ओमप्रकाश राजभर की पार्टी है। 2022 में जब सुभासपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, उस वक्त मऊ सदर सीट से अब्बास अंसारी को टिकट मिला था। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।

हालांकि अब सुभासपा और सपा का गठबंधन टूट चुका है और सुभासपा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अब्बास अंसारी के विवादित बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में आज कोर्ट ने उन्हें दोषी माना है।

अब्बास अंसारी की सजा पर फैसला थोड़ी ही देर में सुनाया जाएगा, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि यह फैसला उनके राजनीतिक भविष्य पर भी असर डाल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments