Homeदेश - विदेशMyanmar के बाद अब जापान में महाभूकंप की चेतावनी: 3 लाख से...

Myanmar के बाद अब जापान में महाभूकंप की चेतावनी: 3 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका, 2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान संभव

थाईलैंड और म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद अब जापान को लेकर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा

टोक्यो: थाईलैंड और म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद अब जापान को लेकर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जापान सरकार ने देश में एक संभावित “महाभूकंप” की चेतावनी जारी की है, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। इस महाविनाशकारी भूकंप में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। इस चेतावनी ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

जापान को 2 ट्रिलियन डॉलर तक का आर्थिक नुकसान

इस विनाशकारी भूकंप से जापान को 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक क्षति होने की आशंका है। बता दें कि जापान “रिंग ऑफ फायर” के अंतर्गत आता है, जो प्रशांत महासागर के बाहरी किनारों पर स्थित एक अत्यधिक भूकंपीय क्षेत्र है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया के 81 प्रतिशत सबसे बड़े भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।

2011 में जापान में आया था भीषण भूकंप और सुनामी

जापान ने 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी का सामना किया था, जो देश का अब तक का सबसे भयावह भूकंप था। इस आपदा में 19,729 से अधिक लोग मारे गए थे और इसके कारण परमाणु दुर्घटना भी हुई थी।

नानकाई ट्रफ मेगाक्वेक से 3 लाख से अधिक लोगों की मौत की आशंका

जापानी सरकार के भूकंप टास्क फोर्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, आगामी “नानकाई ट्रफ मेगाक्वेक” 8-9 की तीव्रता का हो सकता है। इसमें 298,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है, जिसमें अकेले सुनामी की चपेट में आकर 215,000 लोगों की मौत हो सकती है।

क्या है नानकाई ट्रफ?

नानकाई ट्रफ जापान के मुख्य भूमि के दक्षिणी तट पर स्थित एक समुद्री खाई है। यह अमूर, ओखोटस्क और फिलीपीन सागर प्लेटों के बीच स्थित है। जापान में हर 100 से 150 साल में इस क्षेत्र में बड़े भूकंप आते रहे हैं। आखिरी बार 1944 और 1946 में यहां बड़े भूकंप आए थे।

30 साल में आ सकता है यह महाभूकंप, 98 फीट ऊंची सुनामी लहरों की संभावना

रिपोर्ट में इस महाभूकंप के सटीक समय का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि यह अगले 30 वर्षों के भीतर आ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जापान के कुछ क्षेत्रों में इस दौरान उच्चतम भूकंपीय तीव्रता 7 दर्ज की जा सकती है। साथ ही, 98 फीट से अधिक ऊंची सुनामी लहरें भी उत्पन्न हो सकती हैं।

भविष्यवाणी से जुड़ी कार्टूनिस्ट मंगा की चर्चा फिर गर्म

इस महाभूकंप की चेतावनी के साथ ही 1999 में प्रकाशित एक जापानी कार्टूनिस्ट की पुस्तक की चर्चा फिर तेज हो गई है। इस मंगा में 2011 के भूकंप की भविष्यवाणी सही साबित हुई थी। इसमें जुलाई 2025 में जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में “विस्फोट” होने की बात कही गई है, जिससे जापान का एक तिहाई क्षेत्र जलमग्न हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस कॉमिक में की गई 15 भविष्यवाणियों में से 10 सच हो चुकी हैं, जिसमें कोविड-19 महामारी भी शामिल है।

जापान में संभावित महाभूकंप की चेतावनी ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। सरकार द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान से साफ है कि अगर यह आपदा आई तो यह जापान के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक हो सकती है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments