लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उन्होंने कहा, “100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सबसे ज़्यादा सुरक्षित रहता है, लेकिन 100 मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिंदू परिवार तो छोड़िए, 50 हिंदू परिवार भी सुरक्षित नहीं रह सकते। बांग्लादेश और पाकिस्तान इसके उदाहरण हैं।”
मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर कई प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने इस पर तीखी टिप्पणी करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“राजनीति इस तरह की धारणाओं के कारकों को दुरुस्त करने के लिए नहीं बल्कि ऐसे दृष्टिकोण को हवा देकर आबादी में विभाजन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है । दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुसंख्यकवाद को सहलाती इस ख़तरनाक ट्रिक को आज सफलता के सरल फार्मूले के नाते अधिसंख्य नेता और नेता बनने के अभ्यर्थी अख़्तियार करते जा रहे हैं।”
योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है ।इस बयान के दूरगामी प्रभाव क्या होंगे, यह आने वाले दिनों में साफ़ होगा।

