लालगंज | बरोहिया कला गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरोहिया निवासी रामअचल गौड़ पुत्र जियावन के घर में यह आग लगी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल गई और घर में रखा राशन, कंडा, लकड़ी समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने भी पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया।

