Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती में बढ़ा अधिवक्ताओं का आक्रोश, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने फूंका कानून मंत्री...

बस्ती में बढ़ा अधिवक्ताओं का आक्रोश, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने फूंका कानून मंत्री का पुतला

शुक्रवार को संयुक्त बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का पुतला भी फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

बस्ती। अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ वकीलों का आंदोलन और तेज हो गया है। शुक्रवार को संयुक्त बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का पुतला भी फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने चेतावनी दी कि अगर इस “काले कानून” को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून वकीलों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए, जिनमें ज्वाहिर मिश्रा, रविशंकर शुक्ला, अजय सिंह, मारूति शुक्ला और शेष नाथ पाठक प्रमुख थे। इसके अलावा शरद चौबे, अरविन्द मिश्रा, रजनीश दूबे, अमर सिंह और रमेश पाण्डेय ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल अन्य अधिवक्ताओं में गौतम श्रीवास्तव, टीन लाल, महेश श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, राधेश्याम यादव, अजीत पाण्डेय, शैलजा मिश्रा और विनोद सिंह का नाम भी शामिल रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक करेंगे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments