कप्तानगंज (बस्ती): रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में बीए प्रथम वर्ष के छात्र विशाल मौर्य ने छात्र वर्ग का चैंपियन खिताब अपने नाम किया, जबकि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जान्हवी शर्मा छात्रा वर्ग की चैंपियन घोषित की गई।
समारोह के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह जनपद, राज्य और राष्ट्र के गौरव को भी बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग):
• प्रथम: विशाल मौर्य
• द्वितीय: राहुल यादव
• तृतीय: ऋषि
100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग):
• प्रथम: अंजलि
• द्वितीय: जान्हवी शर्मा
• तृतीय: शिवानी
लंबी कूद (छात्र वर्ग):
• प्रथम: विशाल मौर्य
• द्वितीय: ऋषि
• तृतीय: प्रिंस राज विश्वकर्मा
लंबी कूद (छात्रा वर्ग):
• प्रथम: शिवानी
• द्वितीय: जान्हवी शर्मा
• तृतीय: अंजलि
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डा. अनिल कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डा. पूनम, विपिन शर्मा, परमात्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी और महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

