भारत स्काउट एवं गाइड दिल्ली के तत्वावधान में भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन तमिलनाडु में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश के स्काउट, गाइड, स्काउटर, गाइडर और अधिकारीगण भाग लेंगे।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति और भारत स्काउटिंग-गाइडिंग की संरक्षक, महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा किया जाएगा।
जिसमें बस्ती मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट श्री नौशाद अली सिद्दीकी जी के नेतृत्व में, बस्ती मंडल के जनपद सिद्धार्थ नगर से सहायक लीडर ट्रेनर अमित कुमार शुक्ल को उत्तर प्रदेश राज्य से तमिलनाडु जम्बुरी में सहायक स्टाफ़ के रूप में नियुक्त किया गया है एवं जम्बुरी में प्रतिभागिता बस्ती मंडल के बस्ती जनपद से अजय कुमार चौधरी, सहायक लीडर ट्रेनर अपनी टीम के साथ, बस्ती जनपद से ही सहायक लीडर ट्रेनर अमर चंद वर्मा, संतकबीरनगर से पंकज चौधरी जी, सिद्धार्थ नगर जनपद से हेमंत कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार धुरिया प्रतिभाग कर जनपद मंडल का नाम रोशन करेंगे
बस्ती मंडल के तीनों जनपदों के पदाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मुख्यायुक्त, जिला सचिव, जिला स्काउट मास्टर बस्ती कुलदीप सिंह, जिला स्काउट मास्टर सिद्धार्थनगर महेश कुमार, और डुमरियागंज ब्लॉक स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को इसके लिए शुभकामनाएं दी।
यह जंबूरी स्काउटिंग एवं गाइडिंग के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बनेगी और इसमें शामिल सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

