उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को बस्ती में मंत्री आशीष पटेल पर लगे 50 करोड़ रुपये के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “किसी पर भी आरोप लगाना आसान है। भगवान राम और महर्षि वाल्मीकि पर भी आरोप लगे थे, लेकिन आज वे अमर हैं, जबकि आरोप लगाने वाले कहीं नहीं हैं।”
डॉ. निषाद ने समाज में एकता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केवट, कश्यप, मल्लाह, बिंद और रैकवार समाज के बीच खाई बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने दलित समाज का उदाहरण देते हुए बताया कि एकजुटता से ही बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा को अपनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज को नेताओं से ज्यादा संविधान और नीति से सुरक्षा की आवश्यकता है। संविधान ने दलित समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी है। प्रयागराज कुंभ का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे निषाद राज की धरती बताया और कहा कि यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
मंत्री ने कहा कि समाज की एकता और सामूहिक प्रयासों से ही सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

