Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती: दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में...

बस्ती: दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

बस्ती जिले के ओडवारा रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई

बस्ती जिले के ओडवारा रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
नगहरा गांव के निवासी काशीनाथ (20), पुत्र श्रीनिवास, अपनी मोटरसाइकिल से बस्ती की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ओडवारा रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य सड़क पर पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अल्टो कार से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि काशीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मुंडेरवा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। काशीनाथ की असमय मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती-कांटे मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments