Homeपूर्वांचालबस्तीहरैया: डेयरी दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 25,000 रुपये, CCTV...

हरैया: डेयरी दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 25,000 रुपये, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हरैया कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित डेयरी दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

बस्ती। हरैया कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित डेयरी दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस चोर की पहचान करने में सफल रही।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
हरैया थाना क्षेत्र के मलकैनिया गांव निवासी बृजेश सिंह कई वर्षों से बैंक के पास डेयरी दुकान चला रहे हैं। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वे घर चले गए। मध्यरात्रि में चोर ने ताला तोड़कर गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए। शनिवार सुबह बृजेश सिंह ने ताला टूटा देखा और अंदर जाकर गल्ला खाली पाया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ नजर आ रहा है। दुकानदार का दावा है कि चोर कस्बे के एक स्वीट हाउस में मजदूरी करता है।

बैंक के पास हुई घटना से सुरक्षा पर सवाल
चोरी की यह घटना बैंक के गेट के पास हुई, जहां रात में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी
हरैया थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बैंक के पास तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों में रोष
चोरी की इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments