Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत,...

बस्ती: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत, परिवार में मातम

इस क्षेत्र में पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अज्ञात वाहन चालकों का पता नहीं चल पाता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है

बस्ती, हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाडे शुक्ल चौराहे के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय सुलोचना देवी की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने पति गिरजेश के साथ सुल्तानपुर से एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थीं।

हाईवे पार करते वक्त हुआ हादसा

घटना शाम करीब आठ बजे की है, जब सुलोचना देवी और उनके पति बेलाडे शुक्ल चौराहे पर बस से उतरकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुलोचना देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुलोचना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति गिरजेश ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें हर्रैया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुलोचना देवी की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

इस हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है, और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अज्ञात वाहन चालकों का पता नहीं चल पाता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हाईवे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके।

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस इलाके में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

गांव में पसरा मातम

सुलोचना देवी की असमय मृत्यु से पूरा गांव शोक में डूबा है। उनकी मौत ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को हिला कर रख दिया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments