Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में विधायक के घर में चोरी : चोरों ने आंगन का...

लखनऊ में विधायक के घर में चोरी : चोरों ने आंगन का दरवाजा तोड़कर वॉशबेसिन और टोटियां चुराईं

शोहरतगढ़ से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक विनय वर्मा के लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी आवास से वॉशबेसिन और बाथरूम की टोटियां चोरी हो गईं।

लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने विधायक के घर को भी नहीं बख्शा। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शोहरतगढ़ से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक विनय वर्मा के लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी आवास से वॉशबेसिन और बाथरूम की टोटियां चोरी हो गईं। यह घटना तब घटी जब विधायक इस मकान में नहीं थे, क्योंकि उनके आवास में राज्य संपत्ति विभाग द्वारा काम करवाया जा रहा था।

विधायक विनय वर्मा ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके सरकारी आवास के पीछे के आंगन का दरवाजा तोड़कर चोरों ने डायनिंग रूम के वॉशबेसिन और बाथरूम की टोटियां उड़ा लीं। यह घटना 31 अगस्त को तब सामने आई जब विधायक का सहयोगी, अनुराग मिश्रा, सफाई करवाने के लिए मकान पहुंचा। मकान का दरवाजा खोलते ही वह यह देखकर चौंक गया कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर की चीजें गायब थीं।

इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक वर्मा ने कहा, “जब एक पॉश कॉलोनी में विधायक के आवास पर इस तरह की चोरी हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?” उन्होंने यह भी कहा कि यदि उस समय वह और उनका परिवार वहां मौजूद होते, तो शायद जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। उन्होंने इलाके में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने विधायक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (चोरी) और 331 (3) (गलत नीयत से घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी लखनऊ में बढ़ते अपराध और सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोल दी है, खासकर तब जब मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा हो। पुलिस अब इस चोरी के मामले में संलिप्त अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा सके।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments